जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ :- गोमर्डा अभ्यारण्य के बटउपाली परिसर में एक भालू का शव कुंए के भीतर मिला। लगभग सप्ताह भर से उसका शव वहां पड़ा था और बीटगार्ड से लेकर अन्य किसी को भी इसकी जानकारी नही हुई। बीती रात गश्त कर रहे वनकर्मियों को दुर्गंध से इसकी जानकारी हुई ,तो मामले की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को संबंधित वनकर्मी ने दी। इसके बाद शुक्रवार को भालू के शव को बाहर निकलवा कर उसका पीएम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बटउपाली परिसर के कक्ष क्र. 888 आरएफ के मंडलीय जंगल के पास के खेत में एक कुआं है। जहां एक भालू गिर गया और उसकी मौत हो गई, पर भालू के गिरने की जानकारी विभागीय कर्मचारियों को नहीं लगी। बीती रात जब वनकर्मी गश्त कर रहे थे, तो दुर्गंध के कारण इसकी जानकारी हुई और कुंए के पास पहुंचे तब उन्होंने देखा कि भालू का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को संबंधित वनकर्मी ने दी। जहां आज सुबह भालू के शव को किसी तरह कुंए से बाहर निकाला और प्रारंभिक जांच में पाया कि संभवत भालू पानी पीने के लिए यहां आया होगा और कुंए में गिर गया। भालू का शव लगभग आठ से दस दिन पुराना नजर आ रहा था। उसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
ऐसा जंगल गश्त किस काम का-
गोमर्डा अभ्यारण में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं कि वन्यप्राणी मृत हालत में पड़ा होता है पर संबंधित कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती। इस बार भी एक भालू का शव 8 से 10 दिन तक कुएं में गिरा रहा और दुर्गंध के बाद इसकी जानकारी हुई। संबंधित विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गश्त के दौरान शव का पता चल सका, पर अगर गश्त नियमित रूप से हो रहे तो मृत वन्यप्राणी का शव इतने दिन पड़े रहे और तत्काल पता नही चल पाना वनकर्मियों के गश्त पर सवाल खड़े कर रहा है।
शव 8 से 10 दिन पुराना – रेंजर गोमर्डा अभ्यारण
इस संबंध में गोमर्डा अभ्यारण सारंगढ़ के रेंजर यश मोहन नायक से चर्चा करने पर उनका कहना था कि भालू की कुँए में गिर जाने से मौत हुई है। बीती रात जब वनकर्मी गश्त कर रहे थे तो दुर्गंध से उन्हें पता चला। इसके बाद आज शव को बाहर निकल कर पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया है। शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना होगा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
