छतीसगढ़: अन्धविश्वास या मान्यता ! सांप ने बच्चे को काटा तो ग्रामीणों ने सांप को बना लिया बंधक, बच्चा गया अस्पताल फिर…..
कोरबा । ग्राम कनकी में एक अंधविश्वास की घटना सामने आई है। यहां निवासरत एक ग्रामीण के बच्चे को सांप ने काट लिया था। गुस्साए ग्रामीण ने उसे घर के रखे तगाड़ी में ढंक कर बंधक बना लिया।
ग्रामीण ने सोच रखा था कि उसके बच्चे को कुछ हो गया तो वह सांप से बदला लेगा। बच्चे को अस्पताल लाया। चार दिन के गहन इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया। तब कहीं जाकर ग्रामीण ने सांप को बंधन मुक्त कर सुरक्षित जाने दिया गया।
बारिश के मौसम में विषैले जीव-जंतु बाहर निकलने लगे हैं। कनकी निवासी गंगा राम के घर चार दिन पहले घर आंगन में रखे लकड़ी के पास काला कोरबा सांप छुपकर बैठा था। आंगन में खेल रहा उसका लड़का जब लकड़ी के पास गया तो सांप ने उसे काट लिया। घर में कोहराम मच गई। बच्चे की सुरक्षा के लिए उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले गुस्साए घर वालों सांप के उपर मछली मारने का जाल रखकर उसे तगाड़ी में ढंक दिया। घर वालों ने सोचा था कि बच्चे को कुछ हुआ तो सांप से भी बदला लिया जाएगा। घर में सांप को कैद कर रखे होने की जानकारी सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को दी गई। सारथी जब गांव पहुंचे तो स्वजनों ने सांप को देने से साफ मना कर दिया। आखिर कार बच्चे के स्वाथ्य में सुधार आने लगा। चार दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान जितेंद्र ने सांप को छोड़ने के लिए घर वालों से आग्रह किया। लोग समझ रहे थे कि सांप मर गया होगा लेकिन चार दिन बाद जब तगाड़ी को हटाया गया तब सांप पूरी तरह स्वस्थ्य था। सांप को कैद से निकाल कर सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित स्थान छोड़ा। उसने ग्रामीणों को बताया कि सांप किसी को काट ले तो उसे कैद करके रखना अंधविश्वास है। सांप को मारने अथवा कैद करने के बजाए पीड़ित व्यक्ति को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। उसे तत्काल अस्पताल ले जाना उचित होगा।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
