कवर्धा. यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर आ रही 55 मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट खाई में गिर गई. इस हादसे में 2 मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. यहां से गंभीर रुप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


यह हादसा कुकदुर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास हुआ है. बस में दबे दोनों बच्चों को निकालने में पुलिस की टीम जुटी हुई है. बस में सवार सभी लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं. सभी मजदूरी करने यूपी गए हुए थे. सभी मजदूर किराए की बस से यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर आ रहे थे. तभी शनिवार देर शाम पोलमी के पास बस 25 फिट गहरा खाई में गिर गई।
सीएम ने घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ पर हुई।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




