सीहोर में एक पति ने चरित्र संदेह के शक में अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या क र दी। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने जान देने के इरादे से जहरीला पदार्थ पी लिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इछावर थाना अंतर्गत लसूड़िया कांगर में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और थाने पंहुचकर हत्या करने की सूचना दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। आरोपी हरिनारायण की यह तीसरी पत्नी थी, इससे पहले भी वह दो बार शादी कर चुका है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
