जांजगीर चांपा. नवागढ़ पुलिस ने 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी संतोष कोसले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) का अध्यक्ष है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध कच्ची शराब बेचने का कारोबार कर रहा था, लेकिन पुलिस के हाथों से बच जाता था.

पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर केरागांव में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई, जहां 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी संतोष कोसले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस के पहुंचने से पहले हो जाता था फरार –
आरोपी संतोष कोसले के खिलाफ केरा गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की. उसके द्वारा महुआ शराब बेचने की जानकारी पुलिस को दी जाती रही, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहा से फरार हो जाता था. इस बार मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 50 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
