रायगढ़, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों हेतु 24 जून 2022 को रायगढ़ में दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर से राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल, मनोज त्रिवेदी और धनवेन्द्र जायसवाल के अलावा संयुक्त संचालक धनंजय राठौर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी देंगे।
राज्य सूचना आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
