रायपुर। राजनांदगांव की दो बेटियों ने कमाल कर दिखाया है. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राजनांदगांव ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं प्रार्थना साल्वे और मोनी अडला का चयन भारत की अंडर-16 बॉस्केटबॉल टीम के लिए हुआ है.

जॉर्डन के अम्मान में आयोजित फीबा एशिया अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रार्थना और मोनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह चैंपियनशिप 24 जून से 30 जून तक आयोजित है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय टीम में इन दोनों के चयन के लिए बधाई दी है. उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं.
डेल्ही पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की इन दोनों छात्राओं का चयन इस साल जनवरी में इंदौर में हुई जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अम्मान में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरू में आयोजित भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
