उदयपुरःहमारे समाज में दो युवतियों के बीच ‘प्यार’ अभी भी स्वीकार्य नहीं है, मगर कभी-कभार ऐसी बातें सामने आ जाती हैं जिस कारण इस मुद्दे पर विमर्श करना आवश्यक हो जाता है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है। यहां 2 युवतियां एक-दूसरे से शादी करने पर अड़ी है। दोनों युवतियों के एक दर्जन से ज्यादा परिजन उन्हें बार-बार समझाते रहे। मगर वे टस से मस नहीं हुईं।

दरअसल, अजमेर शहर की रहने वाली दो युवतियां एक-दूसरे से शादी रचाने के लिए करीब ढाई महीने पहले घर से भाग गई थीं। घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देखा कि दोनों बालिग हैं, इसलिए एक्टिव नहीं हुई। घरवाले ही ढूंढते-ढूंढते उदयपुर पहुंचे। दोनों युवतियों ने घरवालों के साथ जाने से इनकार कर दिया। मंगलवार को उदयपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेशी हुई तो साफ कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। पति-पत्नी की तरह रहना चाहते हैं। फिलहाल कोर्ट ने दोनों को नारी निकेतन भेज दिया है। बुधवार को फिर सुनवाई होगी।
3 साल पहले सामाजिक कार्यक्रमों में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। करीब ढाई महीने पहले दोनों अपने घर से गायब हो गईं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन ढूंढते-ढूंढते उदयपुर पहुंचे। उन्हें दोनों के झाड़ोल में होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने झाड़ोल (उदयपुर) की एसीजीएम कोर्ट में जानकारी देकर गुमशुदा युवतियों के बारे में बताया। झाड़ोल कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस दोनों युवतियों को लेकर उदयपुर कोर्ट पहुंची।
सुनवाई के दौरान दोनों युवतियों ने कहा कि वे पिछले 3 सालों से अच्छी सहेलियां हैं। उन्हें किसी और से शादी नहीं करनी है। वे एक-दूसरे का जीवन साथी बनकर रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि समलैंगिक संबंधों को परिवार और समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें घर और शहर से दूर भागना पड़ा है।
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली बात करती रहीं
दोनों युवतियां लिव इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर शपथ पत्र होने की बात भी कहती रहीं। कोर्ट में अजमेर से आए दोनों युवतियों के एक दर्जन से ज्यादा परिजन उन्हें बार-बार समझाते रहे। मगर वे टस से मस नहीं हुईं। झाड़ोल थाने के एएसआई इन्द्रसिंह और अन्य पुलिसकर्मी दोनों युवतियों को लेकर उदयपुर पहुंचे थे। एक युवती की उम्र 21 साल और एक की 20 साल है। एक अजमेर के कॉलेज में फर्स्ट ईयर और दूसरी स्कूल में 12वीं की छात्रा है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
