रायगढ़: परिचित बना हैवान! पहले कपडा बदलने के लिए टाबेल मांगा, फिर घर मे अकेली नाबालिक से करने लगा छेड़खानी, अपराध दर्ज….

रायगढ़। 18 जून को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका (17 साल) अपने परिजनों के साथ थाने आकर रायगढ़ के सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की पर छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा बालिका के लिखित आवेदन पर धारा 354, 506 IPC 8, 12 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रायगढ़ के राजीवनगर एवं आसपास क्षेत्र में दबिश दिया गया । आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर फरार है, थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के परिजनों एवं मुखबिर को आरोपी के क्षेत्र में देखे जाने पर सूचना देने निर्देशित किया गया है ।
पीड़ित बालिका अपने कथन में बताई कि 16 जून को सुबह के समय रायगढ़ का परिचित सुरेश तिर्की ऊर्फ साहिल (उम्र करीब 35 साल) घर आया जो पानी में भीग गया था । साहिल कपडा बदलने के लिए टाबेल मांगा तो टावेल दी और कमरे में आकर बिस्तर, बेड को ठीक कर रही थी । तभी पीछे से साहिल अकेली देख कर हाथ व शरीर को पकड़ लिया, शोर मचाने पर मुंह को दबा दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दिया, किसी तरह सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की से हाथ छुड़ाकर भाग गई और घटना के बारे में चाची, दीदी को बतायी । आरोपी सुरेश ऊर्फ साहिल तिर्की घर से भाग गया, बालिका के रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित छेड़खानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
