रायपुर. गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गिरोह के दो शूटर दिल्ली से गिरफ्तार किए गए है. उन्हें कारोबारी से 10 लाख फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात ये है कि ये दोनो बिलासपुर के है. वहीं तीसरे की तलाश पुलिस अभी कर रही है. पकड़े गए आरोपियों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का आदमी बताया था।

पैसा नहीं देने पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी थी. गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) बिलासपुर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिहार गोपालगंज निवासी राजा फरार है. उसकी भी तलाश चल रही है. पंजाब लुधियाना के एक कारोबारी के पास 4 जून को अंतरराष्ट्रीय व भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे।
कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई, गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर उनसे 10 लाख रुपए की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसे वाला की तरह सजा भुगतने को तैयार रहने को कहा था. शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाले. आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में पाया गया. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
