बागबाहरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 रोशन लाल सोनी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. किसान से जमीन के डायवर्सन के मामले में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, बागबाहरा एसडीएम कार्यालय में रीडर रोशन लाल सोनी ने अमलीडीह के किसान जगदीश प्रसाद निषाद से 95 डिसमिल खेती जमीन का डायवर्सन करने के लिये 80 हजार रुपए की मांग की थी.

गरीब किसान ने खेत को तीन साल के लिये रेघ (लीज) पर रख कर 30 हजार रुपए लाकर रीडर को देते हुए पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. वायरल वीडियो में रीडर और पैसों की मांग करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद से रोशन सोनी कार्यालय नहीं आ रहे है, वहीं उनका फोन भी बंद है. प्रशासन की किरकिरी होते देख बागबहरा एसडीएम उमेश कुमार साहू ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी. अब मामले में कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है….
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
