छतीसगढ़: आंगन मे दो रहे बाप-बेटी को जहरीले सर्प ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले है दोनो ने तोड़ा दम…
गौरेला थाना अंतर्गत सांप के डसने से पिता-पुत्री की मौत हो गई है. घटना बीती रात मंगलवार की बताई जा रही है. नेवरी नवापारा गांव में रहने वाले राय सिंह और उसकी बेटी साधना सिंह की सांप के डसने से मौत हो गई. सांप का जहर इतना तेज था कि पिता-पुत्री के परिजनों के द्वारा हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. गौरेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार राय सिंह भैना और उसकी बेटी साधना सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे. आधी रात के बाद जोरदार बारिश होने पर दोनों अंदर अपने कमरे में जमीन पर ही सो गए थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया और दोनों की मौत हो गई. सांप का जहर इतना तेज था कि दोनों को प्राथमिक उपचार कराने तक का मौका नहीं मिला।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

