रायगढ़ । सारंगढ़ तहसील के सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवघटा में इन दिनों अवैध खदान की भरमार चल रही है । यहाँ बड़े – बड़े पोकलेन द्वारा डोलो माइट की अवैध उत्खनन कर रहे हैं व शासन को लाखों की नहीं करोड़ों की चुना लगा रहे हैं । मजे की बात यह है कि – माइनिंग विभाग मुख दर्शक बनकर देख रही है । कहते है की माइनिंग विभाग के सहायक खनिज अधिकारी तेजतर्रार अधिकारियों में माने जाते हैं । जो हाल ही दिनों में पोकलेन को अवैध उत्खनन करते हुए पकड़े हुए थे , लेकिन जैसे ही नवघटा गांव की बात आती है तो खनिज अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ? हो सकता है उनको इस बात की भनक भी ना हो कि यहां के लोग अवैध उत्खनन जोरो से कर रहे हैं ?


विदित है कि – जानकारी के अनुसार एक क्रेशर मालिक है जो अवैध खनन कर अलग अलग क्रेशरों में माल को खपा रहा है और खुद ही इस अवैध उत्खनन की डोलो माइट मटेरियल को अपने क्रेशर में भरमार डंप करके रखा है । खनिज विभाग है कि बेखबर नजर आ रहा है ।
नवघटा की खदान में एक पोकलेन नहीं दो-दो पोकलेन और दर्जनों ट्रैक्टर चल रहे हैं । यहां दो पोकलेन बेधड़क , बेखौफ होकर अवैध उत्खनन कर रहे हैं और ट्रैक्टर की तो बात ही छोड़ दीजिए क्योंकि यहां तो ट्रैक्टर दर्जनों नहीं , अगर यहां माइनिंग विभाग जाकर देखेंगे तो गिनती भूल जाएंगे उतनी ट्रैक्टर चल रही है । इस क्षेत्र के माइनिंग एरिया इंस्पेक्टर तो घोड़े बेच कर सो रहे हैं। हालांकि इनके एक तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले अधिकारी हैं । जिनकीनजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है । उसके बाद भी इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की बात आ रही है ।

ज्ञातव्य है कि – समय रहते माइनिंग विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए । अब कार्यवाही करने की जरूरत आन पड़ी है । क्या क्रेशर मालिक की है माइनिंग विभाग से सेटिंग इसलिए नहीं कर पा रहे हैं कोई कार्यवाही ? रायगढ़ जिले में माइनिंग विभाग के अधिकारी छत्तीसगढ़ में नंबर वन पर हैं , लेकिन जैसे ही नवघटा की बात आ रही है तो अधिकारी भी सुस्त नजर आ रहे हैं । या फिर उनके हाथ पाँव फुल जा रहें है । आखिर किसका है संरक्षण ? क्यों नहीं कर पा रहें है खनिज इस्पेक्टर इस पर कार्यवाही ? रात के अंधेरों वाले शहंशाह भी क्यों नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान ? कोई राजनीतिक दबाव या फिर कोई जनप्रतिनिधि का दबाव है ? अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि – क्षेत्र में कार्यवाही होगी या फिर दबाव में रहे अधिकारी और कर्मचारी इनको अभय दान दे देते हैं ।

क्या कहते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक
इस संबंध में जब हमने सहायक खनिज अधिकारी से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि – अगर क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहे हैं तो उनका बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ।- जल्द ही इस पर हमारे एरिया इंस्पेक्टर को कार्यवाही करने के लिए कहा जाएगा । अगर अवैध उत्खनन करते मिले तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
