रायगढ़। जिले में गुम बालक/बालिकाओं तथा महिलाओ की शीघ्र दस्तयाबी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा ऐसे मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पुसौर द्वारा पिछले माह थानाक्षेत्र से लापता हुई बालिका की पतासाजी में कोई कसर नहीं छोड़े, अंतत: बालिका के उसके सहेली के साथ अयोध्या में होने की जानकारी मिली । तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुसौर से पुलिस टीम बालिका के परिजन को साथ लेकर अयोध्या रवाना हुई जहां से बालिका को वापस लाया गया है । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी एवं सीडब्लूसी में कथन कराया गया । बालिका स्वयं बिना बताये घर से चले जाना और उसके साथ किसी प्रकार का अपराध का होना नहीं बताई । बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

बालिका के दिनांक 07.05.2022 के शाम अचानक उसके नानी घर से गायब हो जाने पर परिजन काफी परेशान थे । बालिका के पिता दूसरे दिन थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, पुसौर पुलिस अज्ञात आरोपी पर अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले में तफ्तीश किया जा रहा था । प्रांरभिक पूछताछ में बालिका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ किया गया था किन्तु कोई विशेष बात सामने नहीं आया । थाना प्रभारी पुसौर मामले में स्वयं बारीकी से बालिका की सहेलियों से पूछताछ कर जांच, तफ्तीश किये तो बालिका के अयोध्या में होने की जानकारी मिली । बालिका की पतासाजी, दस्तयाबी में उप निरीक्षक गिरधारी साव, थाना प्रभारी पुसौर तथा सहायक उप निरीक्षक क्षितेश्वर गुप्ता, आरक्षक राजेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा है ।
- शिक्षक दयासागर नायक की मेहनत से दर्राभाठा प्राथमिक शाला के 5 बच्चों का एकलव्य विद्यालय में एक साथ चयन… - June 23, 2026
- 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 जैसे, किचन मे मौजूद इन चीजों को आजमाएं, जानिए 3 कोरियन ब्यूटी हैक्स… - June 23, 2026
- जिस केले के फूल को फेंक देते हैं लोग, उससे बनती हैं ये लाजवाब डिश… - June 23, 2026


