भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है।

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 17 जून के आसपास की है तथा इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।
पिछली दफा दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में आया था। साहा ने कहा कि छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस ( सामान्य से दो अधिक) दर्ज किया गया जबकि जबलपुर में 42.2 डिग्री (सामान्य से एक अधिक), भोपाल में 41.7 (सामान्य से दो अधिक) और इंदौर में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
