रायगढ़ – छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में आज जनपद पंचायत के सामने से रैली निकालकर परियोजना ऑफिस बरमकेला में परियोजना अधिकारी खुर्शीद बानो खान के माध्यम से ज्ञापन शासन को सौंपा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष कविता शर्मा रैली का नेतृत्व कर रही थी पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष दुखदाई सारथी,कोषाध्यक्ष सेवती नायक व 400 से 500 के बीच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे।
प्रमुख मांगों में शिक्षाकर्मियों की तरह नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित करना। सामाजिक सुरक्षा के रूप में मानसिक पेंशन समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर तत्काल लागू करना सेवानिवृत्ति मृत्यु होने पर कार्यकर्ताओं को 5लाख एवं सहायिकाओं को 3लाख एकमुश्त भुगतान करना।
सुपरवाइजर के रिक्त पद पर सत प्रतिशत बिना उम्र बंधन के एवं बिना परीक्षा की भर्ती करना। मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दर्ज संख्या कम होने के कारण उन्हें निष्कासित किया गया है उन्हें पुनः समाहित किया जाए। प्रदेश स्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। पोषण ट्रैक्टर एक और कोई भी कार्य जब तक नेट चार्ज नहीं दिया जाएगा तब तक मोबाइल से कार्य नहीं लिया जावे।
उपरोक्त मांगो को पूर्ण करने के लिए आज लगभग 400- 500 कार्यकर्ता सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। व कहा अगर उनकी मांग 5 जुलाई 22:00 तक पूर्ण नहीं होती है तो 6 जुलाई को जिला स्तर पर रैली एवं प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा उसके पश्चात शासन मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
