जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत बरमकेला ग्राम पंचायत नदीगांव के ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत बहिदार को कोविड टीकाकरण के कार्य में रूचि नहीं लेने, 18 प्लस आयु के व्यक्तियों के ऑनलाइन पंजीयन हेतु सहयोग नहीं करने, ग्राम पंचायत के कार्यो में रूचि नहीं लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिये कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत रायगढ़ निर्धारित किया गया है।
इसी तरह जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत डोमाडीह-अ के ग्राम पंचायत सचिव ठाकुरराम पटेल को शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने, सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ के द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा निर्धारित किया गया है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
