जगन्नाथ बैरागी

जांजगीर चाम्पा जिले के थाना चन्द्रपुर में मृतक के पिता पदुम लाल उराव ने सूचना दिया कि उनका लड़का मृत अवस्था मे कोतरा नाला के पास पड़ा है जिसकी शिनाख्त हो गयी है । मृतक रघुनाथ उरांव पिता पदुम लाल उराव उम्र 21 वर्ष ग्राम बेलपाली थाना चन्द्रपुर का रहने वाला है । मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं था साथ ही शराब पीने का भी आदि था । वह घर से बिना बताये कहीं भी चला जाता था। विक्षिप्त युवक दिनांक 19-06-2021 को घर से बिना बताये निकला था लेकिन घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा तलाश की गयी लेकिन उनका पता नही चला।

दिनांक 20- 06 -2021 को कोतरी नाला के पास मृतक का शव लावारिश हालत में पाया गया जिसमें थाना चन्द्रपुर के थाना प्रभारी ने तत्काल थाना स्टाफ के टीम को लेकर घटना स्थल पहुंची जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की संदेश जाहिर नहीं किये जाने पर मर्ग क़मांक 14/21 कायम कर पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव को पीएम हेतु परिजनों के साथ सीएचसी डभरा रवाना किया गया ..
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
