जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के बहुचर्चित पत्थर कांड वाले गांव सरायपाली और उनके सरपँच की कारस्तानी के बारे बे जगज़ाहिर है। जहां सरपँच द्वारा पुलिया निर्माण में धड़ल्ले से सीमेंट और मानक गिट्टी की जगह पर जंगली पत्थर को डालकर अमानक स्तर में पुलिया निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मीडिया में जब बात पहुंची तो भी सरपँच द्वारा पहले दादागिरी दिखाकर फिर प्रलोभन और अन्य हथकंडे अपनाकर मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की गयी थीं..!

जिसकी मौखिक शिकायत जनपद सीईओ अभिषेक बैनर्जी और लिखित शिकायत रवि मित्तल जिला पंचायत सीईओ रायगढ़ और संवेदनशील कलेक्टर भीमसिंह से की गयी थी।
मीडिया वर्जन में पहले अनभिज्ञता जताते सरपँच ने खुद को पाक-साफ जताने की नाकाम कोशिश की परन्तु इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के बयान में पूरी तरह दोषी साबित दिखते गये।
जब पुनः ग्रामीणों ने सरपँच द्वारा मामले को दबाने और पैसे के दम से खुद को बचाने की कोशिश करने की जानकारी मिली तो उक्त भ्रष्टाचार के जांच की प्रगति के बारे में मीडिया से जानकारी चाही तो हमारी टीम ने इंजीनियर और जनपद सीईओ से मोबाईल में वर्जन लिया गया जो इस प्रकार है।
क्या कहते हैं इंजीनियर दिनेश नायक-
सीईओ साहब जांच के लिए लिखे हैं, वही बता पाएंगे, मैं तो स्टेशन में हूँ। मैं सरायपाली घुसा था काम बंद करवाया हूँ, दीवाल वाला काम बस पूरा हुवा है। जांच टीम के बारे में सवाल पूछने पर श्री नायक ने बताया की जांच टीम में श्री जगत सर हैं इस बात की जानकारी है और उनके साथ कौन हैं इसकी जानकारी नही है, मेरे पास लेटर नही हैं लेकिन सुना था

। श्री नायक आगे कहते हैं कि जांच कर्ता के ऊपर है कि क्या कार्यवाही करेंगे, सरपँच कहीं न कहीं गलती कर रहा था क्योंकि पत्थर को हमारे तकनीकी सहायक द्वारा हटाया गया है।अब जांच अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं उनके ऊपर है।
(इंजीनियर साहब एक बार तो सरपँच को बचाने के पक्ष में भी आ गए थे कि सरपँच गलती किया था उसको सुधरवा दिये लेकिन मीडिया से बात करने की जानकारी लगते तत्काल सारा जिम्मा जांच अधिकारियों के ऊपर डालते दिखे और खुद को रेलवे स्टेशन में ड्यूटी होने की दुहाई देने लगे।)
क्या कहते हैं जनपद सीईओ बैनर्जी-
सरायपाली के लिए जांच टीम गठित हुवी है,मैं अपडेट नही हूँ कि जांच हुवा है या नही, आज ऑफिस जाके कन्फर्म करूँगा।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ की भव्य शुरुआत..कलेक्टर ने बच्चों को दिया जीत का मंत्र.. - June 16, 2026
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026

