शर्मनाक : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और कहेंगे कोई ऐसे कैसे कर सकता है। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी का हाथ इसलिए काट दिया, क्योंकि उसे एक सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी मिल गई थी। 24 वर्षीय महिला रेणु खातून दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। वहीं आरोपी 26 वर्षीय शेर मोहम्मद शेख फरार है।

आरोपी पति फरार है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी पत्नी को नौकरी मिलने के बाद ईर्ष्या के कारण ऐसा किया।” पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। युवक गांव में किराने की दुकान चलाता है वहीं महिला पहले एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। महिला ने बाद में एक नर्सिंग कोर्स किया। दंपति का अक्सर झगड़ा होता रहता था। पीड़िता के भाई रिपन शेख ने कहा, “उसने मेरी बहन की कलाई काट दी ताकि उसे शारीरिक रूप से विकलांग बनाया जा सके जिससे उसे कभी नर्स की नौकरी न मिले।” पुलिस ने कहा कि पीड़िता के अनुसार रविवार की रात करीब 1 बजे उसका पति और उसके दो सहयोगियों के साथ कमरे में घुसा जब वह सो रही थी।

आरोपी ने पत्नी की चीख को दबाने के लिए उसके चेहरे पर एक तकिया रखा और फिर उसकी दाहिनी कलाई काट दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों साथियों को पहचान लेगी। केतुग्राम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह व्यक्ति नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी एक नर्स की नौकरी करे, जिसे कहीं और भी तैनात किया जा सकता है और वह उस पर से नियंत्रण खो देगा।” कलाई काटकर युवक महिला को अस्पताल ले गया और वहां से फरार हो गया।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
