जगन्नाथ बैरागी..

जशपुर। पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण के वास्तविकता को बनाए रखना होगा। पूरे ब्रम्हांड में बस पृथ्वी पर ही जीवन है। वर्षों से प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए तथा साथ ही पर्यावरण स्वच्छता और सुरक्षा के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस समारोह के विषय को जानने के लिए, हमारे पर्यावरण को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाये तथा हमारे उन सभी बुरी आदतों के बारे में जानने के लिए जिससे पर्यावरण को हानि पहुंचता है, हम सभी को इस मुहिम हिस्सा बनना चाहिए। आज पंगसुवा मे छोटे छोटे बच्चों ने भी वृक्षारोपण की मुहीम मे सरपंच, ब्रांच पोस्टमास्टर, सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर और पंचायत का साथ दिया।
इस पुनीत कार्य मे सरपंच:-करीना नाग पति श्यामलाल नाग , सुमित कुमार सिंह – पोस्ट मास्टर,जीवन नाग -सहायक पोस्ट मास्टर, बुधराम नाग :-पूर्व BDC,संजय बेहरा,विद्या बेहरा, बच्चो मे खुशी, रितेश,जिग्यशा
,भूमिका नाग सहित दर्जनों भी अपनी भागीयता दी।
पोस्ट मास्टर सुमित के अनुसार –

हम सभी को अपनी गलती में सुधार करना होगा तथा स्वार्थपरता त्याग कर पर्यावरण को प्रदूषण से सुरक्षित तथा स्वस्थ करना होगा। यह मानना कठिन है, परन्तु सत्य है की प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उठाया गया छोटा सकारात्मक कदम बड़ा बदलाव कर सकता है तथा पर्यावरण गिरावट को रोक सकता है।
सरपंच करीना नाग के अनुसार –

पर्यावरण से ही हम हैं, हर किसी के जीवन के लिए पर्यावरण का बहुत महत्व है, क्योंकि पृथ्वी पर जीवन पर्यावरण से ही संभव है। अतः सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना होगा।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
