छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द विवेक शुक्ला द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था व जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 04.06.2022 को सांकरा पुलिस द्वारा झगरैंनडीह टोल नाका के पास रूटीन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दरमियान बसना तरफ से एक सफेद रंग का कार क्रमांक CG07 M7077 आते दिखा जिसे ईसारा कर रोका गया। कार अंदर तीन ब्यक्ति बैठे मिले पूछताछ करने पर हड़बड़ा कर ,कार से भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा कड़ी मशकत के बाद पकड़े , बाद कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में तीन सफेद रंग की प्लाटिक बोरी के अंदर 103 पैकेट में 01 क्विंटल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, आरोपी (1)टंकधर नाग उर्फ अमित पिता जगबंधु नाग जाति गांडा उम्र 44 वर्ष पता झारफठामुड़ा (जुंबा) थाना बेलपडा थाना बलांगीर ओड़िसा(2) उमाकांत सगड़िया पिता सबुल सगड़िया जाति राउत उम्र 24 वर्ष पता ग्राम नीलाधर(कासडा) थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओड़िसा (3)रमेश बरिहा पिता सूबे बरिहा उम्र 28 वर्ष जाति बिंझवार पता ग्राम केदोबहाल(दमईपाली) थाना लरभा ओड़िसा का निवासी बताये। आरोपियों को पूछताछ करने पर गांजा को उडिसा राज्य से छत्तीसगढ में खपाने हेतु तस्करी करना बताये,बाद आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20(B) NDPS ACT के तहत थाना सांकरा में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया । *यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथोरा श्री विनोद कुमार मिंझ के निर्देशन में उमाकांत तिवारी थाना प्रभारी थाना सांकरा*, के नेतृत्व में सउनि0 राजेन्द्र भोई, रविन्द्र साहू, आरक्षक – रमाकांत साहू जितेंद्र बाग़, दिलीप पटेल, राजेश प्रधान, मदन निषाद चालक आरक्षक कमल साहू व अन्य थाना सांकरा स्टाफ द्वारा की गयी।
*गिरफ्तार आरोपी* :-
*टंकधर नाग उर्फ अमित पिता जगबंधु नाग जाति गांडा उम्र 44 वर्ष पता झारफठामुड़ा (जुंबा) थाना बेलपडा थाना बलांगीर ओड़िसा*
*(2) उमाकांत सगड़िया पिता सबुल सगड़िया जाति राउत उम्र 24 वर्ष पता ग्राम नीलाधर(कासडा) थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओड़िसा*
*(3)रमेश बरिहा पिता सूबे बरिहा उम्र 28 वर्ष जाति बिंझवार पता ग्राम केदोबहाल(दमईपाली) थाना लरभा ओड़िसा।*
*जप्त गांजा/संपत्ती का विवरण* :-
01- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 103 किलो ग्राम कीमती 20,60,000 रूपये,
02- तीन टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15,000 रूपये ।
03- परिवहन में प्रयुक्त वाहन हुंडई वेरना कार क्रमांक CG 07 M 7077कीमती 1,50000 रूपये
04- नगदी रकम 1000 रुपये *कुल जुमला 22,26,000 रूपये*
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
