लंबित मांगों को लेकर कृषि स्नातक संघ के अधिकारियों का एक दिवसीय धरना…रायगढ़ जिले से रही रिकार्ड उपस्थिति…

IMG-20220604-WA0094.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायपुर: दिनांक 3/06/2022 को छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगों तकनीकी वेतनमान, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी, विभागीय परीक्षा विभागीय योजनाओं में सुधार हेतु संघ के सुझाव पर
अमल, फील्ड के कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जैसे लंबित मांगों को लेकर हल्ला बोला संघ के प्रांताध्यक्ष मिथिलेश साहू ने बताया कि आई सी ए आर द्वारा 10/06/2016 को कृषि स्नातक योग्यता को प्रोफेशनल डिग्री घोषित किए जाने के बाद से ही मांग लगातार कर रहा है जिसके परिपालन में संचालक कृषि महोदय द्वारा हमारी मांग को जायज मानते हुए दिनांक 28/4/2017 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का 4200 ग्रेड पे, कृषि विकास अधिकारी 4300 ग्रेड पे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी 4400 ग्रेड पे की अनुशंसा की गई है।
उसके पश्चात भी हमारी मांग आज दिनांक तक शासन स्तर पर लंबित है। जिसको लेकर आज ध्यान आकृष्ट कराने हेतु सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मांग पूर्ण न होने पर संगठन उग्र आंदोलन व अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा आंदोलन के समर्थन में संघ के संरक्षक एवं तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कृषि स्नातक अधिकारियों की मांग जायज है वह उनके संघर्ष में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का पूर्ण समर्थन व सहयोग बना रहेगा। कृषि स्नातक अधिकारियों के समर्थन में कमल वर्मा प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने उद्दबोधन दिया साथ ही संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक संघ ने आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। छत्तीसगढ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मेंहजारों की संख्या में कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारियों ने उत्साह से भाग लिया व शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी प्रांताध्यक्ष मिथिलेश कुमार साहू के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी रघुराज गौतम, पद्मेश शर्मा, कृष्णा यादव, आदित नंदन यादव, सूरज
राठौर, आयुष सिंह, सौरभ सिंह, हेमेंद्र राठौर, मनीष सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रवि रंजन साहू, नितेश मिश्रा, मोहितबजरंग,प्रवीण चतुर्वेदी, विनय साहू, अश्वनी साहू, योगेन्द्र सिन्हा, गिरजा शंकर सिंह, जित्तु घोष, कपिल ठाकुर, खोमेश्वर वर्मा, किशन कौशिक, महिला पदाधिकारियों में साक्षी वर्मा, मनीषा गोलछा, अर्चना राय सभी उपस्थित थे।
रायगढ़ जिले से इस आंदोलन मे लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts