मुख्यमंत्री से चौहान सेना के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात….दूल्हादेव महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल् होने किया आग्रह…..
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चौहान सेना और अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को जांजगीर चाम्पा जिले में प्रस्तावित दूल्हादेव महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल करने का आग्रह किया।
इस सम्बंध में चौहान सेना के प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद ने जानकारी दी कि दूल्हादेव महोत्सव का आयोजन पिरदा गांव में किया जाएगा जहां सामुहिक आदर्श विवाह समेत विभिन्न आयोजन होंगे। कार्यक्रम में 21 जोड़ी का विवाह संपन्न होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।प्रतिनिधि मंडल में चौहान सेना प्रतिनिधि दीपक चौहान जी ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली रूपलाल नँद जी बुधेश्वर चौहान जी केंवरा चौहान जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ लक्ष्मी नारायण जी ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ पुरषोत्तम चौहान जी जिला प्रभारी लक्ष्मी चौहान बाबूलाल चौहान मनीराम चौहान पंचराम चौहान कौशल चौहान महादेव चौहान छत्तराम चौहान साहू समाज से कमलकिशोर साहू जी अमरदीप जायसवाल और संतोष साहू जी मुख्य रूप से सम्मिलित थे
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रतिनिधि मंडल को दी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
