कोलकाता : दक्षिण पश्चिम मॉनसून अपनी शुरुआत की सामान्य तिथि से कम से कम चार दिन पहले पश्चिम बंगाल में पहुंच गया और राज्य के उप-हिमालयी जिलों के कुछ हिस्सों पर छा गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 10 जून के आस-पास मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि उत्तरी ओडिशा के तटीय हिस्से और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने और बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने मॉनसून की शुरुआत के कारण 8 जून की सुबह तक कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य शुरुआत की तिथि यानी एक जून से तीन दिन पहले 29 मई को ही केरल पहुंच गया था।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
