रायगढ़

कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक ओर शासन प्रशासन द्वारा लोगों को सोशल मीडिया अखबार व अन्य विज्ञापनों के जरिए जागरूक किया जा रहा है तो दूसरी ओर ऐसे भी लोग समाज में शामिल हैं जो कोविड वैक्सीन को लेकर कई भ्रांतियां फैला रहे हैं। वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी ग्रुप में साझा करने की एक ऐसे ही खबर जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के सामने आई है। गांव के एक युवक की शिकायत पर सारंगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 269,270 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


थाने में दी गई शिकायत की कॉपी
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम छोटे हरदी के वार्ड क्रमांक 16 के पंच ओमप्रकाश निराला पिता बुधराम निराला द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लगाये जा रहे वैक्सीन के संबंध मे भ्रामक पोस्ट वाट्सअप ग्रुप में डाली गई है ।


आरोपी युवक ने ग्रुप में गलत जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि “जो भी कोविड 19 का वैक्सीन लगवा लिया है अगले दो साल मे उसका मरना तय है।”
उक्त भ्रामक पोस्ट करने के बाद गांव के ही सुरेन्द्र मनहर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने बताया है कि उक्त पोस्ट से वैक्सीन लगवाने वालें डर रहे एवं कोरोना फैलने की संभावना बढ़ गयी है। उसने बताया है कि वह भी कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवा लिया है जिससे उक्त भ्रामक पोस्ट से उसके मन में भी डर का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल सारंगढ़ पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई है और मुचलका पर आरोपी को रिहा किया गया है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
