नई दिल्ली। आधार कार्ड के बिना कुछ भी काम नहीं हो सकता। हर जरूरी काम में आधार कार्ड की अनिवार्यता होती है। इस बीच अब हैरान करने वाली खबर आई है। संभावना जताई जा रही है कि चोरी छिपे लोगों के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने लोगों को अलर्ट किया है।
सरकार ने चेतावनी जारी कर कहा है कि आपको अपने आधार कार्ड को कहीं देने में लापरवाही नहीं करें। अगर ऐसा करते हैं तो आप बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। सरकार का कहना है कि लोगों को किसी संस्थान को आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसकी जगह आप मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं।
यहां हम आपको मास्क्ड आधार के बारे में कुछ अहम जानकारी दे रहे हैं। मास्क्ड का मतलब आधार संख्या के पूरे 12 डिजिट की पूरी जानकारी नहीं देकर सिर्फ चार अंक ही दिखाई देने वाले कापी को कहते हैं। जिसे आप आसानी से ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां हो सकता है गलत काम-
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने नोटिस में ये भी साफ किया है कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट इकाइयां आपका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं, ना ही उसे अपने पास रख सकती हैं। इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल शामिल हैं। केवल ऐसे प्राइवेट संस्थान ही आपके आधार कार्ड की कॉपी कलेक्ट कर सकते हैं जिन्होंने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से आधार के लिए यूजर लाइसेंस हासिल किया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
