रायगढ़

किसानो की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिले भाजपाई..भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन..

जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:- रायगढ़ जिले के बरमकेला एवं पुसौर वि.ख. के किसानो को लेकर, मानसुन आने से पूर्व हुई वृष्टी के कारण हुये नुकसान की भरपाई को लेकर, जिला भाजपा के प्रतिनिधी मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। पुसौर एवं बरमकेला वि.ख. के ग्राम खपरापाली ,पड़िगांव, नवापाली, सूरजगढ़, चंघोरी, सिंगपुरी, तेलीपाली, तोरा, पोरथ, बोरिदा, लुकापारा, सूरजगढ़, नदिगांव, रानीडीह, लिप्ती, सुरसी, कोर्रा, परसरामपुर इन ग्रामो के किसानो की समस्या है कि मानसुन के पूर्व हुई अतिवृष्टी से इनकी फसल बर्बाद हो गई है। फसल बर्बादी के कारण किसान काफी परेशान थे जब इनकी सूचना किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण नायक को हुई तो उन्होने तत्काल इसकी सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को दी। उमेश अग्रवाल ने त्वरीत निर्णय करते हुये किसानो को कलेक्टर से मिलाने का निर्णय लिया एवं प्रदेश भाजपा मंत्री युथ आईकॉन ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेड जाकर किसानो के साथ इस विषय का ज्ञापन सौंपा। किसान हमारे अन्नदाता है और जब इन पर कोई संकट आता है तो भाजपा सदैव इनके साथ निर्णायक भूमिका में रहती है। कलेक्टर रायगढ़ से चर्चा के दौरान ओ.पी. चौधरी ने किसानो को तत्काल मुआवजा देने की बात कहीं एवं पात्र लोगो को फसल बीमा का भी लाभ देने हेतु कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के लेटर पेड में दिये ज्ञापन में इन्होने भी लिखा है कि जिले में जहॉ भी ऐसी स्थिति है उसका सर्वे कराकर किसानो को राहत दी जाये। ज्ञापन देने वाले कार्यक्रम में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौषलेष मिश्रा, आई.टी.सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिंह, जिला मंत्री विलीस गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण नायक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बेहरा, गौरांग साव जिला महामंत्री किसान मोर्चा, उपाध्यक्ष राजीव लोचन बेहरा, घनष्याम पंडा, धर्मेन्द्र प्रधान, धर्मदेव प्रधान, त्रिनाथ गुप्ता, विरेन्द्र पटेल, भूतनाथ पटेल, सुकलाल मेहर, रजत गुप्ता(भाजयुमो), रुपेष पंडा, प्रकाश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, श्रवण प्रधान, राधाकांत देहरी, मनोज बारिक, हरिनाथ खुंटे, मोहन पटेल, राजकिषोर पटेल, डॉ. मुन्ना, रामकुमार पटेल, अनुरोध पटेल उपस्थित रहे।

जनपद सदस्यो ने 15 वें वित्त आयोग के कार्ययोजनाओं के स्वीकृती में जनपद सदस्यो की उपेक्षा का लगाया आरोप।

जनपद पंचायत बरमकेला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 2020-21 हेतु जनपद सदस्यो से 15 वें वित्त आयोग के कार्ययोजना प्राक्लन मांगवाये थें परन्तु इन्हे स्वीकृति नही मिली। इस विषय में भी आज भाजपा प्रदेष मंत्री ओ.पी चौधरी ने जनपद सदस्यो की मांग के विषय में कलेक्टर को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *