सारंगढ़: चोरों की भांति अंधेरी रात में सुनसान खदान में अवैध उत्खनन कर रहे तीन पोकलेन के साथ तीन गाड़ियों को खनिज विभाग ने किया जप्त….

20220527_070109.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

जगन्नाथ बैरागीसहा. खनिज अधिकारी ए बारीक , उमेश भार्गव , सुनील दत्त शर्मा की कार्यवाही….रायगढ़ । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कटंगपाली में माइनिंग विभाग की फिर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । जहां सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक , खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन पोकलेन को जप्त किया है । वही रात के अंधेरे में तीन लोगों द्वारा अवैध पोकलेन लगाकर डोलोमाइट का अवैध उत्खनन किया जा रहा था । इसमें गांव के सरपंच का भी नाम बताया जा रहा है , हालांकि इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं लेकिन गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है कि – खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी ने गांव के सरपंच का भी पोकलेन को नहीं छोड़ा और अवैध उत्खनन करते हुए उसे जप्त कर लिया है, दूसरा पोकलेन ग्रामीणों का बताया जा रहा है तीसरा पोकलेन रायगढ़ का बताया जा रहा है जो अवैध उत्खनन कर शासन को लाखों नहीं करोड़ों की चुना लगा रहे थे ।विदित हो माइनिंग विभाग के सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक द्वारा अभी इस क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है । इन्होंने हाल ही के दिनों में 6 पोकलेन को जप्त किया था और वही आज फिर 3 पोकलेन को अवैध खनन करते हुए जप्त किया है । रायगढ़ जिले में इतनी बड़ी कार्यवाही आज तक देखने नहीं मिली है , लेकिन जब से यहां खनिज उप संचालक बीके चंद्राकर बैठे तबसे इन्हीं के निर्देश में काम करने वाले अधिकारी जैसे सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक , खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव , कटंगपाली क्षेत्र के खनिज निरीक्षक राकेश वर्मा और वही इन तीनों का साथ देने वाले सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा कार्यवाही करने से नहीं चूक रहे हैं । इनकी कार्यवाही से चाहे राजनीतिक पहुंच हो या हो गांव का सरपंच , यहां तक कि सचिव भी इनकी नजरों से बच नहीं पायें है । सहायक खनिज अधिकारी दिन में ऑफिस का काम करते हैं , लेकिन जैसे ही शाम होती है तो इनकी निगाहें कटंगपाली की ओर टिकी रहती है । जैसे ही मुखबिर से अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होती है तो कार्यवाही करने के लिए अकेले निकल पड़ते हैं । वही कहते हैं कि – रात के अंधेरे में कोई कार्यवाही नहीं कर सकता लेकिन यहां तो सहा. खनिज अधिकारी रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहे हैं । रायगढ़ में बैठे सहायक खनिज अधिकारी रात के अंधेरे में शहंशाह की तरह अपने दल बल के साथ निकल पड़े थे । जिसमें उन्होंने दो गार्ड नवरत्न प्रधान और दामोदर चंद्रा को लिया था । उनका साथ दे रहे थे खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा । कार्यवाही देख कहा जा सकता हैं कि – निरीक्षक उमेश भार्गव भी किसी से कम नहीं है । वे जैसे ही खदान के नीचे गए तो पोकलेन के ऑपरेटर दौड़ कर भागने लगे । जिसको सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा की मदद से निरीक्षक उमेश भार्गव ने दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा । यह रायगढ़ जिले में एक बड़ी कार्यवाही है और दूसरे जिले के अधिकारियों को इस जिले के अधिकारियों से सीख लेने की जरूरत है । अंधेरी रातों में और सुनसान राहों पर अब बचके रहना , क्योंकि यहां कोई शहंशाह नहीं आ रहा है यहां अकेले रायगढ़ जिले के सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक आ रहे हैं । अगर क्षेत्र में हो अवैध उत्खनन या करते हैं ट्रांसपोर्ट से अवैध परिवहन तो सुनसान रास्ते पर मिल जाते हैं । सहायक खनिज अधिकारी इसीलिए हम कहते हैं इनसे बचके रहना क्योंकि सुनसान राहों पर चल पड़ते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक , खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा ।तीन गाड़ियों में खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव की कार्यवाहीइधर सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक पोकलेन पर कार्यवाही कर रहे थे और दिन में खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने भी तीन गाड़ियों पर कार्यवाही किया है । यह तीनों गाड़ी अलग- अलग क्षेत्रों से जप्त किया गया है । जिसमें एक गाड़ी धरमजयगढ़ से जप्त किया गया है तो दूसरा गाड़ी छाल से जप्त किया है । वही तीसरा गाड़ी तो जब पोकलेन की कार्यवाही कर अपने टिमरलगा बेरियर की ओर आ रहे थे , तभी एक गाड़ी बेरियर के पास ओवरलोड में कार्यवाही किया गया है , जो बेधड़क बेरोकटोक होकर खनन माफिया द्वारा ओवर लोड परिवहन किया जा रहा था । वही जब उस गाड़ी के ड्राइवर खनिज बेरियर में एंट्री कराने पहुंचा तो वहां गार्ड की जगह सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा बैठे हुए थे । तभी उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि – गाड़ी में कितने टन माल लेकर जा रहे हो ? जिसमें ड्राइवर द्वारा बताया गया कि – 30 टन का रॉयल्टी है सर 30 टन से ज्यादा माल नहीं है । तभी सुनील दत्त शर्मा चालाकी से ड्राइवर से कहा कि – बेटा एक और पर्ची रखा है उसको लेकर आओ । वह ड्राइवर कुछ समझ नहीं पाया और दूसरा पर्ची को लाकर दिखा दिया । जिसमें 7 टन ओवरलोड परिवहन कर ले जाया जा रहा था ।जिसको खनिज जांच बेरियर में जप्त कर लिया गया है ।क्या कहते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीकचर्चा के दौरान उन्होंने हमारे संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल को बताया कि – रायगढ़ कलेक्टर साहब के निर्देश और हमारे खनिज उप संचालक बीके चंद्राकर सर के मार्गदर्शन में आज हमारी टीम द्वारा कटंगपाली क्षेत्र में अलग-अलग गाड़ियों में छापा मारने के लिए गए हुए थे । तभी हमने तीन पोकलेन को अवैध डोलोमाइट उत्खनन करते हुए जप्त किया है और हमारे खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने भी तीन डंपर को अलग-अलग क्षेत्र में जप्त किया है । सभी गाड़ियों को थाने में और खनिज बेलियर में खड़ा करा दिया गया है और आगे जांच की जा रही है । जो भी अवैध तरीके से खनन या परिवहन करते पाए गए तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts