साउथ अफ्रीका T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान k l राहुल को मिली कमान….
नई दिल्ली/आईपीएल खत्म होने में अब बस गिनती के दिन रह गए हैं. यानी, इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में भारत के दिन लौटने वाले हैं. इधर इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होगा और उधर क्रिकेट की इंटरनेशनल पिच टीम इंडिया का एक्शन दिखना शुरू होगा.
सबसे पहले सामना भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका का करना है. साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम 5 T20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है. इस सीरीज के लिए उसने अपनी टीम की घोषणा कर दी है लेकिन भारतीय टीम का ऐलान (Team India Announce) होना अभी बाकी था. आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबलों के शुरू होने से पहले ही भारत ने भी साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज खेलने वाली अपनी टीम पर मुहर लगा दी है. इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 9 जून से शुरू होगी. कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बावजूद इस सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने बेहद संतुलित टीम चुनी है. टीम इंडिया के सेलेक्शन में अनुभव और युवा जोश के बीच सामंजस्य का खास ख्याल रखा है. कागजों पर दिख रही इस टीम से मैदान पर भी बेहतर करने की पूरी उम्मीद रहेगी. कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है. उमरान मलिक पहली बीर टीम में आए हैं.
भारतीय टीम इस प्रकार है
T20I Squad – KL Rahul (Capt), Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan, Deepak Hooda, Shreyas Iyer, Rishabh Pant(VC) (wk),Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, Venkatesh Iyer, Y Chahal, Kuldeep Yadav, Axar Patel, R Bishnoi, Bhuvneshwar, Harshal Patel, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Umran Malik
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

