रायगढ़/19 मई से 22 मई तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 18वीं सीनियर रोलबॉल खेल के राष्ट्रीय स्पर्धा में आज छत्तीसगढ़ का मुकाबला पांडिचेरी से हुआ! जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए, छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव मैडम अर्चना कौर एवं मैदान के अंदर रणनीति बनाने का परिचय कराने वाले कोच डेविड सर के विश्वास को बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पांडिचेरी के खिलाड़ियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने पांडिचेरी को एक गोल के मुकाबले 15 गोल से शिकस्त देते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

आज के खेल का मुख्य आकर्षण रायगढ़ के लाल और मोहम्मद आबिद साबरी के शिष्य प्रियांशु चौधरी रहे, पहले हाफ के खेल हो जाने के बाद मैदान में उतरे प्रियांशु चौधरी ने अकेले शानदार सात गोल दागे और अपनी टीम को पूरे सम्मानजनक जीत की ओर अग्रसर किया ! इस दौरान स्टेडियम में मौजूद भारत के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने प्रियांशु के गोल करने पर प्रियांशु प्रियांशु के नारे लगाते हुए उनका हौसला अफजाई करते रहे!
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
