बिर्रा – भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जिला जांजगीर चांपा के द्वारा वंदे मातरम विद्यालय नवागढ़ में भगवान परशुराम जी की जयंती परिवार के साथ कोविड 19 व शासन प्रशासन की नियमों का पालन करते हुए धूमधाम से वंदे मातरम विद्यालय नवागढ़ में 03तारीख को विधिविधान से पूजा अर्चना करने के बाद सुबह 9:00 बजे सुंदरकांड का पाठ कर भगवान के दशावतार में छठे अवतार भगवान परशुराम जी की पावन जयंती समारोह में तैलीय चित्र पर विधिवत् पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पठन के प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति द्वारा मनोज तिवारी,डॉ कमलेश पांडेय, डॉ उमेश कुमार दुबे व प्रवीण तिवारी का श्रीफल शाल से सम्मानित किया गया।साथ ही भोजन की भी व्यवस्था रखी गई।पं.तोषण तिवारी के द्वारा भगवान परशुरामजी का विधिवत पूजा कराया गया। मनोज तिवारी विशाल नाथ तिवारी डॉ कमलेश पांडे उमाशंकर तिवारी धनेश कुमार मिश्रा तोषण प्रसाद तिवारी विजय कुमार दुबे रामनिवास पांडे शैलेश दुबे डॉ उमेश दुबे सहित विप्र समाज के लोग उपस्थित हुए।



