रायगढ़। सारंगढ़ के कोसीर अंचल के ग्राम पंचायत दहिदा मे अम्बेडकर चौक में लगा ट्रांसफार्मर शाम ट्रांसफार्मर 6 बजे के करीब अचानक जल उठा। धू-धूकर जलते ट्रांसफार्मर को देख मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।आग की तेज लपटों के साथ जलता रहा ट्रांसफार्मर बहुत देर तक ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलता रहा। आपूर्ति बाधित होने के बाद आग नियंत्रित हो सकी।आग की लपटें इतनी विशाल थीं कि तारों तक को जला दिया।
आग की लपटें देख कर लोगों में दहशत फैल गई। ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के भय से लोगों ने मौके से वहा पर से दुर जाने में ही भलाई समझी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी। देर रात पहुचे बिजली विभाग के टीम सुधार करने में असफल रहे, फिर वापस चले गये । मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से करीब 150 से 200 घरों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। शाम के करीब 6 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। वहीं


ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने आसपास के झाड़-झंखाड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया।करंट के भय से मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास नहीं किया। इससे आग फैलने लगी जिसके कारण मोहल्ले मे रात भर बिजली आपूर्ति बहाल रही। जर्जर ट्रांसफार्मर की वजह की आये दिन होती परेशानी रहती है। बहुत पुराना ट्रांसफार्मर और ज्यादा लोड की वजह से हमेशा खराब होती है, जिसके वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। मोहल्ले वासियो को लो वोल्टेज और बार बार खराब होने की वजह से घंटों घंटो बिजली कटी रहती तो, ग्रामीण परेशान होते रहते हैँ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, पिछले कई महीने से क्षेत्रवासी समस्याओं को झेल रहे है।ऐसे में अगर लो वोल्टेज और जर्जर ट्रांसफार्मर के कारण बिजली की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़े तो जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल हो जाऐगा ।लो वोल्टेज व और बहुत पुराना ट्रांसफार्मर और ज्यादा लोड की वजह से घंटों घंटो बिजली कटी रहती है, ग्रामीण परेशान रहते हैं, दुसरी ओर भीषण गर्मी के मौसम मे ट्रांसफार्मर खराब होने और लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना लाजमी होगा की मोहल्लेवासियो को कब बिजली की समस्या से राहत मिल पाऐगा?
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




