जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़ में अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। उपरोक्त मामला थाना डभरा का है जहां प्रार्थिया माधुरी चन्द्रा पति हरिशंकर चन्द्रा उम्र 43 वर्ष साकिन खैरा ने थाना डभरा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पति एम्बुलेंस ड्रायवर है, जो रायगढ मे रहता है।
दिनांक 14.06.2021 को शाम करीबन 07:30 बजे घर से बाहर बगल मे पति व परिवार के दोनो बच्चो के साथ हाथ पैर धोने बोर की तरफ जा रहे थे तभी प्रार्थिया का ससुर गोरेलाल चन्द्रा व ननद दोनो मिलकर तुम लोग यहा पानी लेने क्यो आये हो हम लोगो को जान से मार दोगे क्या जो इसलिये हमारे गांव आये हो कहकर ससुर जान से मारने के नियत से हरिशेकर चन्द्रा को धक्का देकर गला को दबा दिये व ननंद लोहे खलबट्टे (मुसल) से प्राण घातक हमला कर सिर मे व मुह मे जोर से मारकर चोट पहुचाया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 244/2021 धारा 307, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी व विधि से संघर्षरत बालिका गोरेलाल चन्द्रा को हिरासत में लेकर एवं नाबालिक लड़की को घटना के बारे मे बारिकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन मे अपना जुर्म स्वीकार किया गया।एवं घटना में प्रयुक्त खलबट्टा (मुसल) को पेश करने पर जप्त किया गया है।

आरोपी एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत
बालिका द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी गोरेलाल चन्द्रा पिता स्व.सेवकराम चन्द्रा उम्र 65 वर्ष को 12:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालिका को सम्हाला गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारूल माथूर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान संजय महादेवा एवं श्रीमान एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा श्री बी.एस.खुण्टिया के मार्गदर्शन पर प्रकरण के आरोपी एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालिका को गिर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर. टंडन, उनि गोपाल सतपथी, सउनि. बी.आर. डहरिया, आर. भुनेश्वर गर्ग, वेश कुमार जाटवर, महासिंह सिदार का विशेष योगदान रहा।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

