रायगढ़।सारंगढ जनपद पंचायत क्षेत्र में सायद ही ऐसा कोई साप पाक पंचायत होगा जहां भ्रष्टाचार का खुला खेल नही खेला जा रहा होगा ।बहुत बार हुआ कि अखबार एव अन्य मीडिया संस्थानों में गबन,घोटाले और गुणवत्ताहीन कार्य सुर्खियों में रही ।हालांकि सुर्खियों में होने के बाद भी सारंगढ़ जनपद के अधिकारियों ने इसमे कोई गंभीरता नही दिखाई ।लिहाजा अब सरपंच के भ्रष्टाचार कृत्य एव मनमाना रवय्ये को लेकर पंचों को मजबूरी वश आगे आना पड़ रहा है ।जिसमे जांच एव कार्रवाई की मांग की जा रही है ।

ताजा मामला ग्राम पंचायत दबगांव का है जहां सरपंच के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पन्चो ने मोर्चा खोल दिया है एव उसकी शिकायत कलेक्टर एव अन्य बड़े अधिकारियों को करते हुए जांच एव कार्रवाई की मांग की जा रही है ।पन्चो ने सरपंच पर यह आरोपी लगाया है कि सरपंच व सचिव दोनों मिलकर पन्चो को बगैर बताए गुपुचुप तरीके से प्रस्ताव कर विभिन्न कार्यो के नाम पर भारी भरकम राशि आहरण कर लिया ।जबकि कार्यो के नाम पर पैसे आहरण करने के बाद भी काम शुरू ही नही किया गया है ।पन्चो की माने तो मुक्तिधाम समतलीकरण,स्कूल केम्पस समतलीकरण एव दो सीसी रोड के कार्य पूर्व में स्वीकृत हुए थे जिनका कार्य करीब 8 महीने बीत चुके है प्रारम्भ नही हुआ है ।राशि का आहरण कर गबन कर लिया गया है ।पन्चो ने बताया कि दो पुल निर्माण के लिए भी करीब 20 लाख की राशि की स्वीकृति शासन के द्वारा दिया जा चुका है परंतु वह काम भी अधर में लटका हुआ है ।पन्चो की माने तो सरपंच के द्वारा तालाब एव गांव में सास सफाई के नाम पर भी पंचायत खाते से राशि का आहरण किया गया जबकि न तो तालाब की सफाई हुई और न ही गांव में कोई सफाई अभियान चलाया गया है ।
वैसे तो दबगांव में कई तरह के गबन घोटाले हुए है परंतु यह सब जांच का विषय है जबकि बताना लाजमी होगा कि सरपंच व सचिव पे लगे आरोप पर डमरुआ ने पड़ताल किया तो पन्चो की शिकायत कही न कही सही देखने को मिला ।पन्चो के बताए मुताबिक मुक्तिधाम एव स्कूल में कोई समतलीकरण कार्य नही किया है वही जिन सीसी रोड की बात पन्चो ने बताया वह भी बात सही थी कुछ ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने भी सरपंच के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि पिछले 8 महीनों से स्वीकृत सीसी रोड का कार्य प्रारंभ नही किया गया है सरपंच से पूछने पर आज होगा कल होगा कहकर टालमटोल जवाब देता है ।ग्रामीणों में बताया कि सरपंच का कोई भी काम सही समय एव गुणवत्तापूर्वक नही होता ।
परेशान पंचो ने किया शिकायत
दबगांव के पन्चो ने अपनी शिकायत में साफ लिखा है कि 15वे वित्त की राशि का गबन किया गया है ।शिकायतकर्ताओं ने यह बी बताया है कि उनका फर्जी हस्ताक्षर कर राशियों का गबन किया गया है ।सफाई के नाम पर 15वे वित्त की राशि का दुरुपयोग एव पुल पचरी सहित सीडी रोड जैसे कामो में भ्रष्टाचार करने की सरपंच के मंशा को पन्चो ने जाहिर किया है तथा सरपंच व सचिव की मिली भगत पर भी कई तरह के आरोप लगाए जा रहे है जो कि दबगांव और पठारिपाली में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
