रायपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने रायपुर प्रवास के दौरान 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को 9 हजार 240 करोड़ रुपए की लागत से सड़क परियोजनाओं की सौगात दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी दिखेंगी।
उन्होंने कहा कि खनिज संपत्ति का वैल्यू एडिशन होना जरूरी है। किसी राज्य के विकास के लिए वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्ट कम्युनिकेशन जरूरी है। इस चारों चीज होने से राज्य में कृषि और उद्योग बढ़ता है।कृषि और उद्योग आने से लोगो को रोजगार मिलता है। प्रदेश में नेशनल हाईवे को लेकर काफी काम हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन और जमीन अधिग्रहण पर जल्दी काम करें। मैं छत्तीसगढ़ को 2024 तक NH के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दूंगा।

CM भपेश बघेल ने रखी ये मांगें-
कार्यक्रम से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि गडकरी को अधोसंरचना के बारे में अच्छा अनुभव है। नितिन गडकरी किसी पार्टी के साथ भेदभाव नहीं करते। गडकरी अच्छे मंत्री ही नहीं बल्कि अच्छे वक्ता भी हैं। बघेल ने केंद्रीय मंत्री से तेलीबांधा चौक से मैग्नेटो मॉल तक फ्लाईओवर, बलौदाबाजार मार्ग को फोरलेन करने और राम वनगमन मार्ग को NH से जोड़ने की मांग की।
भारत माला परियोजना के मुआवजा राशि में अंतर क्यों ?
Nitin Gadkari Raipur visit : वहीं प्रदेश के PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भारत माला परियोजना के मुआवजा राशि में काफी अंतर है। दुर्ग-पाटन में मुआवजा की राशि अलग-अलग है। केंद्रीय मंत्री गडकरी इस समस्या का समाधान करें।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
