जगन्नाथ बैरागी

जांजगीर चांपा जिले के अंर्तगत डभरा की घटना है जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पुटीडीह के महिला कमांडो द्वारा प्रतिदिन एकत्रीत होकर गांव के गलियो मे घुम-घुम कर अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने वालो को समझा बुझाकर
प्रतिबंध लगाने का कार्य किया जाता था। गांव की महिला कमांडो की सचिव श्रीमति विना मैत्री ग्राम पुटीडीह द्वारा दिनांक 04.01.2021 को गांव के लोगो को सार्वजनिक स्थान पर तास से जुआ खेलते हुये फोटो खींचा गया था। जिसमे नेहरूलाल मैत्री भी जुआ खेल रहा था।


ज

िस पर दिनांक 10.04.2021 को नेहरू मैत्री शराब पिये हालत मे
साप्ताहिक बाजार के चबुतरा के पास मिला जो महिला कमांडो को देखकर बोलने लगा कि मै एक बाटल पीउंगा दो बाटल पीउंगा तुम लोगो को जो करना है कर लो अपने पैसा से पीता हू तेरे बाप के पैसे से नही पीता हू कहकर जुआ खेलने का विडियो वायरल किये हो कहकर गंदी गंदी गली गलौच कर हत्या करने के नियत से टांगी से कान के पीछे को ओर गर्दन मे वार कर प्राण घातक हमला किया था। पीड़ित किबसूचना पर अपराध क्रमांक 163/2021 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी
नेहरूलाल मैत्री को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के बारे मे बारिकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया
गया जो अपने कथन मे अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि महिला कमांडो की अध्यक्ष श्रीमति विरस मैत्री का पति एवं उसके तीन पूत्र अत्यधिक शराबी है। उनके पिछे न पड़ कर मेरे पिछे पड़े थे इसी कारण से गुस्से मे आकर घर टांगी निकालकर टांगी धार तरफ से श्रीमति सेवती चौहान को बाये कान के पास गर्दन पर टांगी से मारा वह जमीन पर गीर गयी उसके सीना व कमर पर मारा तथा उसी टांगी से प्रार्थिया श्रीमति सुरैया साहू को कन्धा पर धार तरफ से तथा बेट तरफ से पीठ को मारा और भाग गया।
आरोपी के निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी नेहरूलाल मैत्री पिता फक्कटराम मैत्री उम्र 40 वर्ष साकिनपुटिडीह थाना डभरा को दिनांक 14.06.2021 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक
महोदय श्रीमती पारूल माथूर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान संजय महादेवा एवं श्रीमान एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा श्री बी.एस.खुण्टिया के मार्गदर्शन पर प्रकरण के फरार आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर, टंडन, सउनि एस.एन. मिश्रा, आर. भुनेश्वर गर्ग, वेश कुमार जाटवर, लक्ष्मीकांत लहरे, का विशेष योगदान रहा।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
