सीएम बघेल ने न्याय योजना की जारी की चौथी किश्त….
रायपुर/आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में राज्य के 20.58 लाख किसानों को 1029.31 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की गयी है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने, फसल उत्पादकता में वृद्धि एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को आदान सहायता राशि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहक और ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खाते में 1125 करोड़ रूपए अंतरित किए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में राज्य के 20.58 लाख किसानों को 1029.31 करोड़ रूपए मिले। इस योजना में राज्य सरकार किसानों के खातों में बीते दो वर्षों में 11 हजार 180 करोड़ 97 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
