जगन्नाथ बैरागी

रायगढ :- थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मारकंडे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विमल यादव एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ओडिशा के ग्राम तोरा से कांवर में शराब लेकर आ रहे व्यक्ति को नाकेबंदी कर पकड़ा गया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपीनाथ साहा पिता चतुर साहा उम्र 28 वर्ष निवासी सूरजगढ थाना सरिया ओडिशा के तोरा शराब लेने गया है जिसे अवैध रूप से आसपास के गांव में बेचेगा । पुलिस नाकेबंदी कर आरोपी गोपीनाथ साहा को पैदल कांवर में शराब लाते हुये पकड़ी , जिसके कांवर के दोनों ओर 25-25 लीटर शराब रखा हुआ था । आरोपी से कुल 50 लीटर कीमती 10,000 रूपये पकड़ा गया है । कार्यवाही में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक दिलीप कुमार साहा, सुरेन्द्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 103 किलो गांजा जब्त 8 आरोपी गिरफ्तार… - October 1, 2026
- परिवहन आरक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, 66 अभ्यर्थियों को अंतिम मौका… - October 1, 2026
- सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल…प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खोमन लाल ध्रुव को कोसीर का प्रभार - October 1, 2026
