जितेंद्र तिवारी

बिर्रा-प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर का सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत विगत तीन वर्षो से छतीसगढ शिक्षक संघ जान्जगीर चाम्पा के सहयोग से प्रत्येक माह की व्दितीय रविवार को आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे शाम तक नि:शुल्क अस्थि ,न्यूरो एवं मधुमेह रोग जांच शिविर का आयोजन अनुभवी डॉक्टरों से किया जाता है जिसमें न्यूरो सर्जन डॉक्टर रजनीश पांडेय ,हृदय रोग एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के धर ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शान्तनु गुप्ता ,सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अम्बिकेश पाण्डेय एवं डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मिश्रा उपस्थित रह कर मरीजो की जांच कर गरीब एवं आवश्यकता वाले रोगियो को नि:शुल्क दवाइयो का वितरण करते आ रहे है। इसी क्रम में दिनांक 13/03/2022 दिन रविवार को दोपहर 11:00बजे से 3:00बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं जरुरत मंदो को नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया । जिसमें डॉ महेंद्र साव, डॉ सतीश साहू, देवेन्द्र साहू , चंद्रशेखर जी ,उपस्थित रह कर 57 मरीजो का नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं दवाई वितरण किये । आज के इस स्वास्थ शिविर में मनोज तिवारी ,हरि राम जायसवाल , डी के पाण्डेय, टी पी तिवारी, पंच राम तम्बोली , मनोहर डड सेना , लोमश श्रीवास , अरुण कश्यप , लखन कश्यप , रामकिशोर देवांगन , के आर कश्यप, प्रवीण तिवारी , वेदांश तिवारी , श्रीमती इन्दु तिवारी , यश्वी तिवारी जल कुमार , पटेल , अमृत पटेल लखन जायसवाल,नारायण साहू , कुमार सिंह राज , आत्माराम चंद्रा एवं मरीज उपस्थित रहे।उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी ने दी ।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

