जितेंद्र तिवारी

बिर्रा:-जांजगीर जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरहा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। कथा व्यास पंडित बालकृष्ण पाण्डेय उमरेली वाले ने अंतिम दिन सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया साथ ही उन्होंने कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं, वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने वे मन से धनवान थे। व्यास आचार्य ने कहा कि सुदामा अपने सुख एवं दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था।
श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा व्यास पर पंडित बालकृष्ण पाण्डेय ने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि जब सुदामा भगवान श्रीकृष्ण ने मिलने आए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे, बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा। मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए। अगर सच्चा मित्र है तो श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। जीवन में मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। भागवत पंडाल पर श्रोताओं ने भजन कीर्तन किए। कथा सुनने आए श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का पान किया। समापन पर कथा व्यास पंडित बालकृष्ण पाण्डेय ने विधि – विधान से भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन कराया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भागवत भजनों पर राधे राधे जाप करते हुए झुमे एवं भक्तिभाव से महाआरती में शामिल हुए साथ ही प्रसाद वितरण किया। मोहल्लेवासियों ने गाजे- बाजे के साथ श्रीमद्भागवत कथा की विदाई की। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में युवा संगवारी भागवत सत्संग ग्रुप के युवक पारीक्षत बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ग्राम देवरहा में चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंत में भागवत भगवान की आरती की गई और भोजन भंण्डरा में प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत किये। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने मुख्य यजमान जिसमें गोविंद पटेल धर्मपत्नी श्रीमती तुलसीमति पटेल, सरवन साहू धर्मपत्नी श्रीमती जगेश्वरी पटेल, कन्हैयालाल पटेल धर्मपत्नी श्रीमती खेमबाई पटेल, राजू पटेल धर्मपत्नी महेतरीन पटेल और दिनदयाल पटेल धर्मपत्नी श्रीमती गनेशी पटेल ने जहां सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं जनपद सदस्य श्रीमती मोहनकुमारी साहू,चौलेश्वर चंद्राकर, गोपी सिंह जी,शुभम थवाईत सहित आसपास के श्रद्धालु शामिल होकर कथा श्रवण लाभ प्राप्त किए।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




