मनोज अग्रवाल

जैजैपुर/भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी जैजैपुर के कार्यकर्ताओं ने जमकर एक अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जैजैपुर में जुलूस निकाला और पूरे नगर भ्रमण कर राम मंदिर तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाई, मिठाई खिलाकर नगर में विजय जुलूस निकाला।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो जन समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया है, इसके लिए चारों राज्य के मतदाता बंधुओं के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं। धन्यवाद देता हूं और सही मायने में वहां की जनता ने सही फैसला लिया। भाजपा ने यूपी में वापसी कर वहां की जनता ने इतिहास रचा है। हम अपने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम कर चारों राज्य में सरकार बनवाई। कहा कि आज का दिन सचमुच में बहुत खुशी का दिन है, इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि समृद्ध भारत, स्वावलंबी भारत, स्वस्थ भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी का जीतना बहुत जरूरी है। यूपी के चुनाव पर देश के अलावा विश्व की नजर थी। आज परिणाम आने के बाद माफिया, आतंकवादी और अपराधी जान बचाने में लगे होंगे।
विजय जुलूस में ये लोग रहे शामिल
इस विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला मंत्री श्री गोपी सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ,मंडल अध्यक्ष सुखदेव खूटे, नीलकंठ सोनी, भाजपा महामंत्री एवं पार्षद व पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर नरेंद्र प्रजापति, अनिल चंद्रा, सचिन सिंह, दावेंद्र चन्द्रा, सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। पूरे नगर में उत्साह का माहौल था
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
