छत्तीसगढ़/रायगढ़ अंबिकापुर नेशनल हाईवे से एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां 50 लोगों से भरी हुई बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, बस बारात से वापस लौट रही थी। तब यह हादसा हुआ।
बस दुर्घटना में एक 6 साल के बच्चे समेत 3 की मौत होना बताया जा रहा है जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अंबिकापुर भेजा है जहां उनका इलाज जारी है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि जिले के सिकिलमा क्षेत्र से बारात बस में सवार होकर बड़े दमाली पहुंची थी जहां देर रात्रि वापस आते समय रायगढ़ – अंबिकापुर नेशनल हाईवे – 43 माटी गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
