रायगढ/चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची । शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

BSNL ऑफिस में टेक्नीशियन के पद पर था कार्यरत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार ठवकर उम्र 48 वर्ष है, जो मूलता महाराष्ट्र के रहने वाला है जिसका परिवार रायपुर में रहता हैं। बताया जा रहा है कि मृतक 2007 से बीएसएनएल ऑफिस में टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता था। बीएसएनल कॉलोनी में रहता रहता था, जहां आज उसकी लाश मिली है।
बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था। जिसे अंतिम बार शुक्रवार को आसपास के लोगों के द्वारा देखा गया था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और घर से बदबू आने के कारण कल आस पास के लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस के द्वारा परिजनों को जानकारी देकर उन्हें रायपुर से रायगढ़ बुलवाया गया था। सूचना पर मृतक के भाई व उसका जीजा आज रायगढ़ आये, नायाब तहसीलदार व पुलिस की टीम द्वारा दरवाजा को तोड़ा गया। जहां मृतक का शव रक्तरंजित हालत में बिस्तर के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था।
पत्नी से हो चुका है तलाक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी चार-पांच वर्ष पूर्व तलाक दे चुकी है। जो किसी अन्य के साथ शादी कर उसके साथ रह रही हैं। मृतक की ओर से 2 लड़कियां भी है,जो उनके मां के साथ ही रहती है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




