रायगढ/खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटे देवगांव के पास आज एक घटना घटित हुई है। जहां ट्रैक्टर से फिसल कर एक महिला की मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर से गिरते समय महिला का पैर पहिए की चपेट में आ गया।जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीयओं के द्वारा एंबुलेंस की मदद से उसे खरसिया अस्पताल दाखिल किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को अमलिटिकरा निवासी इंद्रावती मांझी पति हीरा लाल मांझी,उम्र लगभग 46 वर्ष जो की ग्राम आड़पथरा से अपने मायके आई हुई थी।


शुरुआती मिली जानकारी के मुताबिक मायके से वह महिला अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकली और ग्राम चोढ़ा में सोल्ड ट्रैक्टर में लिफ्ट माँग कर ट्रैक्टर में जा बैठी। जिसके बाद तभी ग्राम छोटे देवगांव के पास पहुंचे ही थे कि, ट्रैक्टर में बैठी महिला ट्रैक्टर से फिसलकर नीचे गिर गई एवं ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गई।जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से खरसिया अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बरहाल पूरे मामले में खरसिया पुलिस जांच कर रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
