रायगढ/जिले की सड़कों में हादसों का दौर बदस्तूर जारी है। खूनी पहियों के नीचे दबकर लोग बाग बेमौत मारे जा रहे हैं। आलम यह है कि हर दूसरे दिन शहर के किसी ने किसी थाना क्षेत्र से हादसे की खबर सामने आ रही है।अब स्थिति यह बन गई है कि लोग दुपहिया वाहनों से परिवहन करने के लिए डरने लगे है। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और ट्रैफिक व्यवस्था की चरमराई स्थिति की वजह से किसी ना किसी घर का चिराग बुझता चला जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि शहर के जूटमिल चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे की छोटी बड़ी घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही है। एक बार फिर जूटमिल क्षेत्र से हादसे की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बाईपास चौक कृष्णा साल्वेंट के सामने देर रात 8:30 बजे एक हादसा हुआ है। घटना में बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार सामने खड़ी अज्ञात गाड़ी को नहीं देख पाया, और सीधे खड़ी गाड़ी के पीछे जा टकराया। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी तक नहीं लग पाया रोड डिवाइडर
बाईपास चौक से चंद्रपुर की ओर जाने वाला हाईवे पर बाईपास से लेकर पटेलपाली तक रोड डिवाइडर लगाए जाने के लिए सड़क के बीच गड्ढा खोदा गया है, परंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक रोड डिवाइडर नहीं लग पाया है।जिससे कई बार हादसा हो चुका है। सड़क के बीचो-बीच खोदे गए गड्ढे के कारण कई बार लोग बाग घटना के शिकार हो चुके हैं। जिम्मेदार विभाग के द्वारा अभी तक उक्त मार्ग में डिवाइडर नहीं लगाया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
