रायगढ:-कॉमर्स कॉलेज में SEBI कार्यशाला… बैंकिंग,बीमा और स्टॉक एक्सचेंज के ऊपर छात्रों को दी अहम जानकारी…
रायगढ/भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, के द्वारा वित्तीय जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सेबी के सहयोग से शासकीय पी.डी. वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ बसंत पटेल के द्वारा अतिथियों के स्वागत उद्बोधन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के फाइनेंशियल एजुकेशन ट्रेनर जफरुद्दीन उपस्थित रहे। उन्होंने परंपरागत निवेश के तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तरीकों पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी आवश्यकताएं एवं इच्छाएं होती है। जिन से प्रेरित होकर व्यक्ति बचत एवं विनियोग करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को विनियोग के साधनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इसी आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने विभिन्न जिज्ञासाओं जैसे म्यूच्यूअल फंड क्या है? उसमें निवेश करने के क्या-क्या तरीके हैं ?किस प्रकार के जोखिम है ?तथा इन जोखिमों का प्रबंधन किस प्रकार से किया जा सकता है ? आदि विषय पर प्रकाश डाला।

बैंकिंग, बीमा एवं स्टॉक मार्केट में होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचा जा सकता है? ग्राहकों की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक किस प्रकार पहुंचाया जा सकता है एवं उनकी शिकायतों का निवारण कैसे किया जा सकता है इस पर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही छात्र-छात्राओं को बचत के महत्व को समझाते हुए विनियोग हेतु प्रेरित किया। विनियोग के आधुनिक साधन क्रिप्टो करेंसी,शेयर मार्केट इत्यादि के विषय में भी बताया। मुख्य वक्ता द्वारा छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का संपूर्ण समाधान किया गया।
- रायगढ़: जल जीवन मिशन से केसरचुआ गांव तक पहुँचा स्वच्छ पेयजल..ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा सकारात्मक बदलाव.. - January 30, 2026
- रायगढ़ : फीडिंग डिमांस्ट्रेटर व स्टाफ नर्स की भर्ती:11 फरवरी को वॉक-इन-इंटरव्यू.. - January 30, 2026
- सालिक राम ने दो टोकन में बेचा पूरा धान, शासन-प्रशासन की सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान.. - January 30, 2026
