रायगढ/दिन प्रतिदिन जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर होती जा रही हैं शासन के द्वारा चलाए जाने वाले कुछ सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाकर इन दिनों महिलाएं हजारों रुपए प्रति माह तक अर्जित कर रही हैं।
जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जबलपुर निवासी श्रीमती नीलावती डनसेना भी उनमें से एक है, जिन्होंने शासन की योजना का लाभ लेकर अतिरिक्त आय का जरिया निर्मित कर परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग प्रदान कर रही है।

पूर्व में नीलावती डनसेना का पूरा परिवार के लिए आय का मुख्य स्त्रोत कृषि एवं घर में संचालित दुकान था। जिससे परिवार के सदस्यों की केवल मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो पाती थी। इसके पश्चात आजीविका में वृद्धि एवं बचत के उद्धेश्य से स्व-सहायता समूह की सदस्यता ली।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका में वृद्धि के लिए मनरेगा कार्य से लाभान्वित किया जाना था। जिसका लाभ देते हुए श्रीमती नीलावती डनसेना को उनकी आवश्यकतानुसार मुर्गी पालन शेड निर्माण की स्वीकृति ग्राम पंचायत को प्रस्तुत आवेदन के आधार पर प्रदाय की गई। निर्धारित समय में कार्य निर्माण होने के पश्चात उनके द्वारा 100 मुर्गियों का पालन किया जा रहा है।
नीलावती डनसेना ने बताया कि उनके द्वारा मुर्गी का विक्रय कर लगभग 72 हजार रूपए का अतिरिक्त आय प्राप्त किया जा चुका है। प्राप्त लाभ से डनसेना द्वारा मुर्गीपालन व्यवसाय को वृहद स्तर पर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे परिवार की आजीविका में अपना अधिक से अधिक सहयोग प्रदान कर सके। नीलावती डनसेना द्वारा योजनाओं से प्राप्त लाभ को अन्य लोगों को भी बता रही है। जिससे प्रेरित होकर ग्राम पंचायत स्तर पर अन्य लोग भी आजीविका संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों से जुडऩे लगे है, साथ ही आयमूलक योजनाओं की जानकारी ले रहे है। नीलावती डनसेना ने आजीविका एवं आयमूलक गतिविधियों को संचालित करने के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त की है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
