अच्छी खबर: सारंगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है “D.K. कोचिंग क्लासेस”……गणित और रीजनिंग की 3 days फ्री डेमो क्लास उपलब्ध….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। (विज्ञापन) आज हम सभी को इस दुनिया में सफल होने के लिए हर जगह पर परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षाओं की धारणा बहुत पुरानी है। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हम परीक्षाओं का सामना करते हैं। यह माना जाता है कि परीक्षाएँ किसी के ज्ञान और अनुभव की जाँच का माध्यम होती हैं।
प्रतियोगी परीक्षा में पास और फेल का सिद्धान्त काम नहीं करता, सिलेक्शन का सिद्धान्त काम करता है। प्रतियोगी परीक्षाएँ यह मांग करती हैं कि आप उन्हें अपना सर्वोत्तम दें। यहाँ उस क्षमता से काम नहीं चलता कि कोर्स पढ़ लिया और पास हो गए। यहाँ आप स्वयं तक सीमित नहीं है। यदि बड़ी क्रूर भाषा में बात की जाए तो यहाँ पछाड़ने की नीति काम करती है। आपको इतनी ताकत जुटानी पड़ेगी कि आप दूसरों को हरा सकें। छात्रों में यही प्रेरणा जगाने के उद्देश्य से “डीके कोचिंग क्लासेस” ने आर्थिक और समाजिक आधार पर कमजोर युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु उचित मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से उस संस्थान की स्थापना की है।
छत्तीसगढ़ व्यापमं के साथ रेलवे, SSC, पुलिस भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी-
D K कोचिंग क्लासेस के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार संस्थान में छत्तीसगढ़ व्यापमं, रेलवे,एस.एस.सी.,पुलिस भर्ती के अलावा अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न्यूनतम फीस में छात्रों को कराई जायेगी। जिसमे गणित और रीजनिंग की स्पेशल क्लासेस डी. के. कोचिंग में कराई जायेगी।

स्टूडेंट्स के लिए 3 दिन फ्री डेमो क्लास उपलब्ध-
संस्थान ने बताया कि हमारे कोचिंग क्लास में किसी बच्चे को बाकी संस्थान की तरह पहले से फ़ीस नही लिया जाएगा,अपितु उन्हें पहले 3 दिन की फ्री डेमो क्लासेस की सुविधा दी जायेगी,जिससे छात्र-छात्राएं स्वयं निर्णय कर सकेंगे।
07 फरवरी 2022 से लगेंगी क्लासेस-
सोमवार 07 फरवरी 2022 से कक्षाएं प्रारंभ होंगी, जिसमे शुरुवात में कठिन समझे जाने वाले गणित(एप्टीट्यूट) और रीजनिंग(तार्किक) विषयों से पढ़ाई स्टार्ट होगी।
- प्रदेश साहू संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, सारंगढ़ के पुरुषोत्तम साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी… - March 9, 2026
- संस्कृत शिक्षा अनिवार्य कराने संस्कृत शिक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा… - March 9, 2026
- आस्था और परंपरा का पर्व बांसोड़ा : अग्रवाल समाज ने श्रद्धा से मनाई शीतला सप्तमी… - March 9, 2026
