जितेन्द्र तिवारी

महात्मा गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री उमेश पटेल जी के अनुसंशा पर ग्राम घघरा के मुख्य सड़क से शिव मंदिर नया तालाब तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण 150 मीटर डामरीकरण एक फोन कॉल पर प्रस्तावित किया गया जिसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है ।एवम जनमेजय राठौर के घर से महेश्वर राठौर के घर तक खरसिया मार्ग मुख्य सड़क तक सीसी रोड(150 मीटर) निर्माण की कार्य सुकृत कर तुरंत कार्य शुरू हो गई है।जिससे ग्राम वासीयो में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है । ग्रामवासियों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि विक्की सिंह राठौर जी ने बताया कि जिस तरह हमारे महोदय जननायक स्व शहीद नंदकुमार पटेल जी हमारे ग्राम के प्रति स्नेह भावना रखते थे वैसे ही हमारे लाडले मंत्री उमेश जी भी अपने पिता जी के नक्शो कदम पर खरे उतरे है।उन्हें भी पता होता है कि कहा क्या जरूरते है हम ग्रामवासियों की तरफ से मंत्री उमेश पटेल जी एवं ,मनोज गबेल जी,नयना गबेल जी का आभार व्यक्त करते हैं उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद। गांधी जी की पुण्यतिथि पर विकास कार्यो का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रतिनिधि सरपंच राजू राठिया, दीपक पांडेय (उपसरपंच),छोटेलाल राठौर, मुकेश राठौर,रामधन राठौर गजानन्द राठौर,अशोक केवट,नीलेश राठौर,अरुण राठौर,प्यारे लाल राठौर एव ग्रामीण मौजूद रहे।सभी ने गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

